
Deoghar: रविवार (22 फरवरी) को गौतम अडानी देवघर पहुंच रहे हैं। यहां सबसे पहले बाबा गौतम अडानी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद पीरपैंती के लिए रवाना होंगे।

जानकारी के अनुसार, गौतम अडानी विशेष विमान से रविवार सुबह करीब 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए निकलेंगे। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे हेलीकॉप्टर से पीरपैंती के लिए रवाना होंगे। जहां अडानी समूह की 21,400 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन ताप विद्युत परियोजना का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के दौरान गौतम अडानी परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।
गौतम अडानी के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


