
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ाए दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम मुकेश गुप्ता और रवि कुमार गुप्ता है। जो बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना इलाके का रहने वाला है।

तकनिकी अनुसंधान के क्रम में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र से चोरी हुआ मोबाईल का उपयोग चकाई थाना इलाके में किया जा रहा है। उपरांत कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई उदय सिंह को सदलबल चकाई भेजा गया। जहां से चोरी के मोबाइल का उपयोग करते दोनों मोबाइल रिपेयर करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया।

बताते चलें कि 27 अप्रैल 2023 को थाना इलाके के तपोवन निवासी केदार यादव ने घर में चोरी होने को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसमे बीस हजार नकद, एक मोबाइल और एक बकरी चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाया था। उस वक्त उसने बगल के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखकर एक चोर की पहचान भी किया था दूसरे की पहचान नहीं हो पाई थी। जेल गए दोनों आरोपियों के पास से कुंडा पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल को भी बरामद कर लिया।


