
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में इन दिनों मोबाइल छिनतई कि घटना बढ़ती जा रही है। बाइक सवार बदमाश इस तरह कि घटना को हर दिन अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं और नगर पुलिस कान में तेल डाल कर सो रही है।

गुरुवार की शाम को थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक छात्र से मोबाइल कि छिनतई कर फरार हो गए। मोबाइल छिन कर फरार होते बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित छात्र जिले के सोनारायथाढ़ी थाना इलाके के कुरूमटांड निवासी गोविन्द हेमब्रम ने बताया कि वह बरमसिया इलाके में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

गुरुवार की शाम को सब्जी लेने बारमसिया चौक आया था। सब्जी खरीदकर वापस लौट रहा था उसी दौरान अम्बेडकर चौक के पास फोन आ गया तो पॉकेट से मोबाइल निकाल कर बात करने लगा। उसी क्रम में एक बाइक पर तीन अज्ञात बदमाश आया और हाथ से मोबाइल छिन कर फरार हो गया। इसकी शिकायत लेकर जब शुक्रवार को नगर थाना पहुंचा तो उससे मोबाईल खोने का फॉर्म भरा कर भेज दिया गया।


