
Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पक्षिम भारत में पक्षिमी विक्षोभ का अच्छा असर देखने को मिला है। इस वजह से साइक्लोन सेर्कुलशन जो बना है उसका असर झारखण्ड में भी देखने को मिलेगा। इसी कारण झारखण्ड में आज बादलों की अधिकता देखने को मिली। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे।

28 नवंबर को झारखंड के जो पक्षिमी भाग हैं वहां बारिश देखने को मिल सकती है, हलके गरज की भी संभावना है। मध्य भाग और उत्तर-पूर्वी संथाल के भाग में भी हलके से माध्यम दर्जे की बारिश हलके गर्जन के साथ होने की संभावना है। इस वजह से ठंड बढ़ सकती है।
आने वाले दिनों में 5 से 7 दिनों झारखंड में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण 29 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
29 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही 30 नवंबर व एक दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। पलामू गढ़वा व लातेहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है।
30 नवंबर व एक दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है।


