
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में बढ़ती चेन स्नेचिंग और अन्य घटना पर रोक लगाने को लेकर देवघर एसपी राकेश रंजन ने पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बैठक कर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने नगर थाना में पद स्थापित पुलिस पदाधिकारी की क्लास भी ली। बताते चले कि नगर थाना इलाके में पिछले कई माह से चोरी और छिनतई की घटना बढ़ रही थी। इस पर विशेष रूप से संज्ञान लेते हुए एसपी राकेश रंजन ने नगर थाना प्रभारी सहित पदस्थापित अन्य पदाधिकरियों को विशेष रूप से ऐसी घटना पर रोक लगाने के लिए कई निर्देश दिया।

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि शहरी इलाके में पिछले कई दिनों से महिला से चेन स्नेचिंग कि घटना घट रही थी। इसपर लगाम लगाने का निर्देश दिया गया। बताया कि इस तरह कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
बैठक में नगर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई प्रशांत कुमार, एसआई नविन कुमार, एसआई संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


