
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने जटाही निवासी गणेश महथा उर्फ मंगरू महथा हत्याकांड के दो आरोपी को पुछताछ के लिये 48 घंटे रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिये गये आरोपियों में भूरभूरा मोड़ निवासी लिलू महथा और पुनसिया बलसरा निवासी कपील महथा के नाम शामिल हैं। नगर पुलिस दोनों पुछताछ करने में जुटी है। दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों कोर्ट में आत्मसर्पण किया था।
क्या है पुरा मामला

13 नवंबर 2022 को दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के जटाही निवासी गणेश महथा उर्फ मंगरू महथा को सलौनाटांड़ में बम मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसे लेकर उसकी पत्नी राधा कुमारी महथा के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें आशा देवी, मुकेश सिंह, अमित कुमार, पंकज सिंह, लिलू पासी, अजीत पांडेय, पंकज दास, रमेश यादव, पवन सिंह, कपील महथा, रूपेश महथा तथा मिनू सिंह को आरोपी बनाया था। जिसमें कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया था। मामले में उसकी पत्नी ने कहा था कि उसका पति अपनी बहन के जमीन पर हो रहे कार्य को देखने गया था। उसी दौरान उपरोक्त आरोपियों ने एक षडयंत्र के तहत बम मारकर हत्या कर दी और गोली चलाते हुए सभी लोग भाग गये।


