
Deoghar to Bengaluru Direct Flight: गोड्डा लोकसभा में मतदान हो रहा है। लोग अपने मनपसंद उम्मीदवार को उत्साह के साथ वोट दे रहे हैं। इस बीच एक और अच्छी खबर यहां के लोगों के लिए आई है कि आज से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर फ्लाइट के जरिए जुड़ गई है।

एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने एक जून से झारखंड के देवघर (Deoghar) और बेंगलुरु (Bengaluru) के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है। बेंगलुरु से देवघर फ्लाइट टेक ऑफ से पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो ने केक कटिंग किया।


इधर, देवघर एयरपोर्ट पर भी वाटर कैनन सैल्यूट से फ्लाइट का स्वागत किया गया।
इंडिगो की बेंगलुरु से पहली फ्लाइट 10:20 बजे टेकऑफ किया और देवघर एयरपोर्ट पर सुबह 12:40 बजे लैंड हुई। जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा देवघर एयरपोर्ट में बेंगलुरु से आने वाली इस पहली फ्लाइट का वाटर सैल्यूट किया गया। वहीं, देवघर से बेंगलुरु की यह फ्लाइट दोपहर 1:15 बजे टेकऑफ व 15:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
फ्लाइट से वोट देने देवघर पहुंचे यात्री
इस मौके पर यात्री काफी खुश नजर आएं। एक यात्री ने कहा कि अब घर आने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। ट्रेन से 2 दिन का सफर तय करना पड़ता था। ऐसा लग रहा कि चंद मिनटों में हम अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं। वहीं, कई यात्री ऐसे भी थे जो वोट देने पहुंचे थे।
बता दें कि सीधी उड़ानें सप्ताह में तीन बार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। उड़ान संख्या ‘6ई 6435’ बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान ‘6ई 6437’ दोपहर 12.55 बजे देवघर से रवाना होगी और 3.25 बजे बेंगलुरु में उतरेगी।


