
Deoghar: देवघर जिले के साइबर पुलिस का ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत जिले कि साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना इलाके के दलियारडीह स्थितजंगली इलाके में छापेमारी कर 11 साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपित गूगल पर अपना फर्जी नंबर कस्टमर केयर के नाम पर अपलोड कर साइबर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद किया है।

कौन- कौन गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में सनोज कुमार महरा, अजय कुमार महरा, कैलाश महरा, मनोज कुमार दास साकिन दासडीह रोहित दास, अधीर दास ग्राम खैरवा थाना सारवां, बिट्टू कुमार दास साकिन पथरा थाना पथरौल, दीपक कुमार महरा, राहुल कुमार, पवन कुमार साकिन दुधवाजोरी थाना सारठ, विक्रम कुमार दास साकिन झुनकी हरिजनटोला थाना पथरड्डा ओपी के नाम शामिल हैं।


