
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के अजबरायडीह गांव में बच्चों के बीच हुए लड़ाई में बड़े भिड़ गए। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका नाम रेणु देवी है।

घटना के बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे इस दौरान पड़ोस के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया। लड़ाई कर रहे बच्चों को समझाने रेणु देवी पहुंची उसी क्रम में पड़ोसी के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। हो हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और झगडे को शांत कराया।

उपरांत रेणु देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है।



