
Bhagalpur: महाशिवरात्रि को लेकर कावरियों का जत्था शुक्रवार को जिले के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

कांवरियों ने बताया कि विगत 22 वर्षों से महाशिवरात्रि को लेकर अजगैबीनाथ धाम में पूजा पाठ कर उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर पैदल बैधनाथ धाम के लिए जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए पूजा पाठ करते हैं। जिससे हमारी सारी मनोकामनाएं पुर्ण होती हैं।

इस बार भी शिव बरात बनकर महाशिवरात्रि में वैद्यनाथ धाम पहुंच कर बाबा की आराधना करनी है। कांवरिया टोली का नाम रामनगर कहुआ अंखण्ड रामधुन शिव बारात पार्टी है। इस टोली में 300 पुरुष और 200 महिला कांवरिया शामिल हैं। सभी कांवरिया रामधुन करते हुए बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए पैदल बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।



