
Deoghar: गोड्डा लोकसभा में अंतिम चरण में मतदान होना है। चुनावी माहौल में भाजपा के उम्मीदवार सह सांसद निशिकांत दुबे गांव-गांव डगर-डगर पहुँच रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके समक्ष भाजपा में शामिल भी हो रहे हैं। जिससे उनकी मजबूती बढ़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस के दो मोर्चा के अध्यक्षों ने बीजेपी ज्वाइन किया।

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव पंडित और कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष जवाहर मिर्धा ने मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन किया। सांसद निशिकांत दुबे ने दोनों को बीजेपी की सदस्य्ता ग्रहण कराई।

मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मोदी जी देश के पहले पिछड़े प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने गांव ,गरीब, किसानों व महिलाओं के लिए पिछले 10 साल में एक ऐतिहासिक परिवर्तन किया है। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर देवघर ज़िला कांग्रेस OBC मोर्चा के अध्यक्ष महादेव पंडित जी व अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष जवाहर मिर्धा जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
जवाहर मिर्धा और महादेव पंडित के बीजेपी में शामिल होने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता संजय चटर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इधर, मंगलवार को ही देवघर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तूफ़ान महथा के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



