
Lucknow: रेलवे प्रशासन चोपन स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (non-interlocking) का कार्य करने जा रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस (Triveni Express) का संचालन एक जून से करीब एक महीने तक प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, चोपन स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (non-interlocking) का कार्य होने जा रहा है। इसके चलते टनकपुर से 01 से 29 जून तक चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन स्टेशन तक चलेगी। यह ट्रेन चोपन से सिंगरौली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। टनकपुर से 02 से 30 जून तक लखनऊ होकर चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन तक चलेगी। यह ट्रेन चोपन से शक्तिनगर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

इसी तरह से लखनऊ होकर सिंगरौली से 02 से 30 जून तक चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सिंगरौली से चोपन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। शक्तिनगर सें 03 तीन जून से 01 जुलाई तक लखनऊ होकर चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन शक्तिनगर से चोपन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।



