
Deoghar: देवघर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि दुमका व गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अधिक प्रत्याशी होने की वजह से दो बीयू का उपयोग मतदान के दिन किया जाएगा।

इसके अलावा दोनों लोकसभा हेतु अतिरिक्त बैलेट यूनिट (BU) की आवश्यकता को देखते हुए राज्य वेयर हाउस रांची से कुल 500 बैलेट यूनिट (BU) प्राप्त किया जाएगा। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार राज्य वेयर हाउस रांची से प्राप्त सभी बैलेट यूनिट (BU) का एफएलसी व रेण्डमाइजेसन राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों की उपस्थित में कराई जाएगी।

ज्ञात हो की चुनाव आयोग के निदेशानुसार एक बैलेट यूनिट में नोटा के अलावा 15 से अधिक उम्मीदवार होने पर दो बीयू का इस्तेमाल होता है। वही नामांकन पत्रों की जांच के बाद इन क्षेत्रों में अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
बता दें कि नामांकन पत्रों की जाँच के बाद गोड्डा लोकसभा में कुल 21 उम्मीदवार हैं। जिसमें,
1. निशिकांत दुबे, भारतीय जनता पार्टी
2. प्रदीप यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस
3. बजरंगी महथा, बहुजन समाज पार्टी
4. अनूप कुमार, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया
5. अरुण कुमार, न्याय धर्म सभा
6. कालीपद मुर्मू, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
7. कुमारी डिलेश्वरी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
8. केतन कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी
9. ज्ञानेश्वर झा, जागरूक जनता पार्टी
10. टिपलाल साह, लोकहित अधिकार पार्टी
11. ब्रजकिशोर पंडित, अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी
12. मो० मनसुर अंसारी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
13. रामेश्वर मंडल, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
14. सुधाकर राय, समझदार पार्टी
15. सूरज कुमार अमन, भागीदारी पार्टी (पी)
16. अभिषेक आनंद झा, निर्दलीय
17. अरुण मरीक, निर्दलीय
18. उदय शंकर खवाड़े, निर्दलीय
19. निलेश कुमार गुप्ता, निर्दलीय
20. मुकेश कुमार झा, निर्दलीय
21. डॉ० के. रंगय्या, निर्दलीय
के नाम शामिल हैं।


