
Deoghar: देवघर जिले की रिखिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ सावन महथा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सोनू महथा है जो थाना इलाके के बलसरा का रहने वाला है।

इसे लेकर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा में संगठित अपराधी गिरोह का सरगना बलसरा निवासी सावन महथा कपिल महथा,सोनू महथा और लोढ़ीया निवासी मनीष राउत सभी मिलकर कपील महथा के घर पर जमा होकर हथियार का डील कर रहे हैं। उक्त सूचना पर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर उनके नेतृत्व में रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार के साथ एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिये भेजा गया। टीम जब कपील महथा के घर पहुंची तो इसकी भनक वहां मौजूद अपराधियों को लग गयी। तीन अपराधी मौके पर से फरार हो गये जबकि सोनू महथा को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं कपील महथा के घर में एक झोला में रखा एक देशी लोडेड पिस्टल, दो देशी कट्टा एवं पिस्टल के मैगजीन में लोडेड 7.65 एमएम का चार जिंदा कारतूस, 315 बोर का दो कारतूस और 0.380 का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
फरार सावन महथा का है अपराधिक इतिहास
संगठित अपराध गिरोह का फरार हुए सरगना सावन महथा पर कूल 12 मामले दर्ज हैं। जिसमें रिखिया थाना कांड संख्या 206/21, 31/21, 134/122, मोहनपुर थाना कांड संख्या 389/15, 284/17, 457/15, 458/15, नगर थाना कांड संख्या 304/22, 175/23, 161/23, 82/23, कुंडा थाना कांड संख्या 41/23 मामले शामिल हैं। वहीं कपील महथा पर रिखिया थाना कांड संख्या 134/22, लोढीया निवासी मनीष राउत रिखिया थाना कांड संख्या 41/18, 90/21, 91/21, 90/20, नगर थाना कांड संख्या 265/20, 630/22 का आरोपी रहा है। वहीं सोनू महथा रिखिया थाना कांड संख्या 110/22 में आरोपी रहा है।
टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव, पुनि शिवनारायण कामत, पुनि सहदेव प्रसाद, रिखिया थाना प्रभारी पुअनि संजय कुमार, पुअनि जयराम मिश्रा, आरक्षी अशोक ठाकुर, संजय मंडल सहित रिखिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।


