spot_img

Deoghar से Ranchi के लिए सीधी फ्लाइट 27 March से शुरू, यात्री 55 मिनट में तय करेंगे देवघर से रांची का सफर

Deoghar: देवघर से रांची के लिए सोमवार को पहली सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। ये सेवा इंडिगो के द्वारा यात्रियों को रांची से देवघर और देवघर से रांची आने- जाने के लिए शुरू की जा रही है।

27 मार्च को रांची से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। रांची से यात्री महज़ 55 मिनट में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने लिए देवघर पहुंच सकेंगे।

देवघर से शाम चार बजे उड़ेगी फ्लाइट

रांची से देवघर जाने के लिए इंगिडो की पहली फ्लाइट 6E-7964 शाम 3.25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। जो एक घंटे में शाम 4.25 बजे देवघर में लैंड करेगी। फिर देवघर से रांची जाने के लिए इंडिगो की यही फ्लाइट 6E-7965 देवघर एयरपोर्ट से शाम 4.45 बजे उड़ान भरेगी। इसके बाद केवल 55 मिनट में शाम 5.40 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

बताया जा रहा है कि इस रूट पर फ्लाइट का इंतजार यात्रियों को काफी समय था। यहां बता दें कि देवघर से पटना के लिए सीधी फ्लाइट 26 मार्च रविवार से शुरू होने जा रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!