
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सतसंग स्थित अटल स्मृति पार्क के पास मोटर गैराज में हुए चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। तीनों के पास गैराज से चोरी हुए सामान को भी बरामद किया गया है।

जेल गए आरोपी सहबाज शेख लालगढ़ मधुपुर, मिस्टर मलीक और छोटू मलीक दोनों नगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ला का रहने वाला है। बताते चलें कि गैराज में चोरी कर लिये जाने को लेकर हिरणा निवासी अब्दूल शेख ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि सतसंग स्थित अटल स्मृति पार्क के पास वह गुमटी में गैराज चलाने का कार्य करता है। वहां वह चार चक्का वाहन का मरम्मती का काम करता है। एक माह से वह गैराज को बंद कर रिश्तेदार के घर कुछ कार्य कर रहा था। 14 मई को बगल के गैराज चलाने वाले ने उसे फोन पर जानकारी दिया कि उसके गैराज का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलते ही वह अपना गैराज पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे जैक तीन पीस, पेचकस का सेट, प्लास का सेट सहित कई लोहे की सामान की चोरी कर ली गयी है। उसके बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी कर सामान ले जाते चोर की तस्वीर कैद हो गयी थी।

मामला दर्ज कर नगर पुलिस ने चोरों की पहचान करते हुए छापेामारी कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के निशानदेही पर चोरी किये गये जैक, पेचकस एवं अन्य लोहे की सामान को बरामद किया गया।


