
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक का नाम दिलीप हेंम्ब्रम है जो बुढ़ई थाना क्षेत्र के करणपुरा गावं का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को वह रोहणी से मजदूरी कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में नशे में तेजगति से कार चलाते हुए चालक ने शहरपुरा के पास उसके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में दिलीप हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार को दिया। थाना प्रभारी ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात को देखने के बाद ऑन ड्युटी डॉक्टर ने उसे देखन के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि धक्का मारने वाले वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया और नशे की हालत में पकड़ाये कार चालक मधुबनी जिला निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर देवीपुर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।



