
Deoghar Crime News : देवघर जिले के रिखिया थाना की पुलिस ने 12 सितंबर को थाना क्षेत्र के लोढिया गांव स्थित मनीष राव के घर फायरिंग करने के मामले में आरोपित धावाघाट निवासी कुंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की गिरफ्तार जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित अंधेरीगादर से की गई है।

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के समीप एक लॉज से हथियार भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए रिखिया थाना लाया गया। यहां उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
अवैध हथियार रखने को लेकर नगर थाना में रिखिया थाना प्रभारी विरेंद्र उरांव के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



