
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह तालझारी थाना क्षेत्र के चौडिहा स्थित तिरछा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गयी। कार पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकी चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं पेड़ से टकराने के बाद वैन्यू कंपनी की कार में आग लग गयी। किसी तरह कार पर सभी सवार को बाहर निकाला गया। जिसमें एक की मौत हो गई।

मृतक का नाम 19 वर्षीय रविशंकर कुमार है जो देवघर नगर थाना इलाके के सलौनाटांड़ स्थित विश्वेसरिया कॉलोनी का रहने वाला था। घायल का नाम विकास यादव साकिन बेलाबगान, प्रशांत चौधरी कोड़ाडीह जसीडीह, मनीष कुमार रिखिया अमगढ़ीया और विकास ऑबराय है। मृतक आईटीआई कॉलजे जसीडीह में पढ़ाई करता था। पुलिस को दिये बयान में मृतक के भाई ने कहा है कि 12 मई की रात 9.30 बजे उसके भाई को घायल चारो युवक घर पर लेने पहुंचा और कहा कि चलो दोस्त की शादी में चलना है। उसका भाई शादी में शामिल होने बासुकीनाथ के लिये अपने दोस्त के साथ चला गया। कहा कि 13 मई की सुबह 04 बजे के आसपास देवघर लौटने के क्रम में दुवघर दुमका मुख्य मार्ग पर जैसे ही चौडीहा स्थित कस्तुरबा विद्यालय से आगे तिरछा मोड़ के पास पहुंचा कि विपरित दिशा से तेजगति से आ रही एक वाहन ने चकमा दे दिया। जिस वजह से इनलोगों का कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी और कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

कहा है कि इनलोगों के पीछे वाहन से आ रहे अन्य दोस्तों ने मिलकर सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्युटी डॉक्टर के द्वारा रविशंकर को मृत घोषित कर दिया।

इधर नगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


