
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक की ओर से करणीबाग जाने वाले रास्ते में स्थित एक होटल से पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

सूत्रों की माने तो पुलिस को उसके पास से कुछ अवैध कारतूस एवं एक बैग भी बरामद हुआ है। अभी पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो हिरासत में लिया गया संदिग्ध यूपी का रहने वाला है और उसके उपर कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह देवघर क्यों और क्या करने आया था। सूत्रों कि माने तो देवघर पुलिस ने उसे गुप्त सूचना पर उक्त होटल से हिरासत में लिया है।


