
Godda: गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे चुनावी जन सम्पर्क कर रहे हैं। रविवार को पोडैयाहाट प्रखंड के विभिन्न बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ उन्होंने बैठक की। उन्होंने अकाशी, मजडीहा, बांझी, जामबाद, गोविंदपुर, बनकट्टी, पिंडराहाट, देवदाड सहित अन्य गांवों के लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद किया।

डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। पूरा देश जान रहा है कि कांग्रेस ने केवल देश को बर्बाद करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमने पूरी ताकत झोंकने का काम किया है और इसका परिणाम सबके सामने है। गोड्डा को रेल मार्ग से जोड़ने पर लोगों को सस्ते दर पर देश के विभिन्न हिस्सों में जानें का मौका मिला है। गरीबों के लिए एम्स में कई सुविधाएं उपलब्ध है। जरूरतमंद रोगियों को इलाज कराने में बेहतर सुविधाएं मिल रही है। एक भी गांव ऐसा नहीं रहेगा, जहां गंगा का पानी लोगों को नहीं मिलेगा, युद्धस्तर पर काम चल रहा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जो जात-पात को राजनीति नहीं करती है। यह सिर्फ विकास की राजनीति करती है।



