
Deoghar: देवघर में बालू माफियाओं की मनमानी जारी है। तमाम रोक के बावजूद अवैध बालू उठाव करने से बाज़ नहीं आ रहे है। यही वजह है कि छोटी बड़ी घटना के अंजाम के खौफ के बगैर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बालू लदे टैक्टर को चालक सड़क पर दौड़ा रहे। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को जसीडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है।

जसीडीह के माधवपुर गांव में बालू लदा ट्रैकटर एक घर में घुस गया। ट्रैक्टर डढवा नदी से बालू उठाव कर तेज गति से भाग रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद ग्रामीणों की नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस घटना को प्रशासन की नाकामी बताया और कहा कि पुलिस अवैध बालू उठाव को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

इधर, घटना के बाद जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।


