
Deoghar: अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में से अग्रगण्य संस्थान ‘वर्ल्ड ह्युमन राइट्स प्रोटेक्शन कमिशन’ संबद्धता प्राप्त गवर्नमेंट ऑफ यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका, स्टेट ऑफ न्यूयार्क द्वारा मशहूर शिक्षाविद डॉ. जे.सी. राज को नयी दिल्ली के पंचतारा होटल हयात रीजेन्सी में आयोजित एक समारोह में ‘एंबेसडर इन एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन’ के सम्मान से नवाजा गया। डॉ. राज को फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा के हाथों शॉल ओढ़ा, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये आउटस्टैंडिंग एचीवमेंट व रिमार्केबल रोल के कारण प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि शहर एवं राज्य के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के वैसे शख्सियत को जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस किया है को यह सम्मान दिया जाता है।

शिक्षाविदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आयोजक ने अपने संदेश में कहा कि हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परंपरा को और अधिक मजबूत बनाना है। क्योंकि वही देश और समाज आगे बढ़ता है, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
आयोजकों ने डॉ. जे.सी राज की खासियत बतलाते हुए कहा कि झारखंड सहित देश के कई अन्य राज्यों में आपके द्वारा संचालित संत माइकल एंग्लो विद्यालय ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। इसमें सबसे अधिक योगदान आपका है। आपके त्याग और तपस्या के प्रतिफल के फस्वरूप संत माइकल एंग्लो विद्यालय ने बीते 3 दशक में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर उनके सपनों को ऊंची उड़ान देकर उनके भविष्य को गढ़ने का काम किया है।


