
Deoghar IMA News : 21 अप्रैल 2023 की शाम को सत्संग नगर के सात्विक वातावरण में डॉ डी तिवारी की अध्यक्षता में IMA देवघर के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से निम्नलिखित निर्णय लिये गये-

1 . समाज, मरीज एवं उनके परिजनों को जागरूक करने के लिए आई.एम.ए. देवघर के सभी चिकित्सकों के पर्चे पर चुनाव में निश्चित मतदान कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संदेश रहेगा।


2 . इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि जिन मरीज़ों की उंगलियों पर मतदान का निशान होगा, उन्हें चुनाव के बाद एक सप्ताह तक परामर्श शुल्क में प्रति मरीज़ ₹100/- की छूट दी जाएगी.

4 . आईएमए देवघर सभी मतदाताओं से इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील करती है. बहुत ही लम्बे संघर्ष और कई बलिदानों के बाद प्राप्त मतदान के अधिकार का उपयोग निश्चित ही होना चाहिए।
इस बैठक में आई एम ए देवघर के करीब 50 चिकित्सक सपरिवार उपस्थित थे.


