
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बाजला चौक के पास स्थित मुथूट फाइनांस ब्रांच में 22 जुलाई की रात 11:00 बजे के आसपास समय पर हूटर बजने से बड़ी चोरी की घटना होने से बच गई। बताया जाता है कि अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से ब्रांच के शटर को काट दिया गया था और अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान बैंक में लगे हुटर बजने लगा इसकी जानकारी दिल्ली स्थित बैंक के कर्मियों को लग गयी।

दिल्ली से तुरंत देवघर के कर्मचारियों की इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही देर रात को देवघर ब्रांच के कर्मचारी वहां पहुंचे और उसके उपरांत नगर पुलिस को जानकारी दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रांच के परिसर से गैस सिलेंडर और कटर सहित कई सामान बरामद कर थाना ले आई। इसे लेकर कर्मचारियों ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।


मुथूट फाइनांस देवघर कर्मी कुमार विवेक सहित कई कर्मियों के हस्ताक्षरित आवेदन में कहा है कि रात के 11:00 बजे के आसपास दिल्ली ऑफिस से खबर मिली कि आपके बैंक का हुटर बज रहा है। कहा है कि सूचना मिलते ही कर्मी कन्हैया और नयन प्रियदर्शी के साथ ब्रांच पहुंचे तो देखा कि बैंक का आधा शटर खुला हुआ है। उपरांत नगर पुलिस को सूचना दिया। कहा है कि बैंक के सीढ़ी के नीचे एक छोटा एक बड़ा गैस सिलेंडर, 3 पाइप रड और लोहा का रड मिला। ऊपर चढ़ा तो ब्रांच के मेन शटर के पास एक बैग मिला जिसमे गैस कटर पाइप सहित अन्य सामान पाया गया। वही ब्रांच में लगे हुटर को भी डेमेज कर दिया गया था और उसके तार को भी काट दिया गया था। पुलिस के पहुंचने के बाद उनकी निगरानी में ब्रांच को खोला गया तो सभी सामान सुरक्षित पाया गया।
ब्रांच में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने से पता चला कि 3 अज्ञात अपराधी मुथूट फाइनेंस देवघर ब्रांच में चोरी करने के नियत से घुसे थे। अपराध कर्मियों द्वारा छोड़े गए सभी सामानों को पुलिस जब्त कर थाना ले आई । इधर आवेदन लेकर नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


