
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी वहीं अन्य घटना में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चे का नाम फैयाज अंसारी है जो बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र केकठोंग गांव का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता ने कहा है कि वह अपने घर में काम कर रहा था। उसी दौरान उसका बेटा गांव के बच्चे के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। एक पीकअप वाहन के चालक ने तेजगति से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे को जोर दार धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अन्य बच्चे हो हल्ला करने लगे तब दौडकर सड़क पर निकले तो देखा की उसका बच्चा खून से लथपथ है। अनन- फानन में पहले इलाज के लियेू कटोरिया स्थित अस्पताल ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उपरांत उसे देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां उपस्थित डॉक्टर के द्वारा देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
वहीं अन्य स्थानो पर हुए सड़क हादसे में घायलों हुए लोगों में रूपा कुमारी जमुआ, लिलावती देवी, मिथुन मंडल देवघर, लालू यादव हसडीहा, दिलीप दास बासुआडीह, श्रेयस राज दुमका और धीरज कुमार मोहनपुर के नाम शामिल हैं।


