Deoghar: देवघर पुलिस ने आशीष मिश्रा गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से पुलसि ने एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसे लेकर सदर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी।

बताया कि रिखिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बंधा इलाके में एक अपराधी अपने साथियों के साथ हथियार लहरा रहा है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। उपरंात रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर पहले बंधा निवासी अपराधी रौशन कुमार को दबोचा।

उसकी जब जांच की गयी तो उसके पॉकेट से एक 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके निशानदेही पर पावर हाउस बैजनाथपुर थाना कुंडा निवासी अभिषेक उर्फ अभिषेक वर्मा और शुभम कुमार को पकड़ा गया। अभिषेक कुमार के पास से एक देशी कट्टा और शुभम कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बताया कि गिरप्तार रौशन झा पर नगर थाना में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। एसडीपीओ ने बताया कि अचार संहिता लागू होने के उपरांत देवघर पुलिस द्वारा अबतक तीन अवैघ हथियार और 37 जिंदा करातूस बरामद किया गया है। कहा है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है।
कहा कि सरगना आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी किया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। मौके पर सदर सर्किल इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद भी उपस्थित थे।



