Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के बनेरी गांव में दो मंजिला पर काम कर रहा एक राजमिस्त्री छत से गिरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम रिंकू पंडित है।
घटना उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि रिंकू पंडित राज मिस्त्री का काम करता है। वह एक घर में काम कर रहा था तभी अचानक मचान टूट गया और वह छत से नीचे गिर गया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।