
Deoghar: देवघर जिले साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से 17 मोाबइल और 23 सिमकार्ड बरामद किया गया है। जेल गये साइबर अपराधियों के पास से मिले मोबाइल में साइबर क्राइम के 80 क्राइम लिंक मिले हैं जिसकी साइबर पुलिस जांच करने में जुटी है।

ये सभी अपराधी फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बन कर ग्राहकोें को एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद होने संबधित ग्राहकों को झांसे में लेकर आम सहायता के रूप में कार्ड पून: चालू कराने के नाम पर ठगी करने का कार्य करते थे।

ये गये जेल
जेल गये साइबर अपराधियों में पंकज कुमार दास, रेवती शरण दास साकिन बड़ा संघरा थाना पथरौल, संतोष कुमार दास ग्राम मोहनपुर थाना मधुपुर, शेखर कुमार भारती, दीपक कुमार दास ग्राम करहैया थाना सारठ, सोहराब अंसारी, दिलीप गोस्वामी ग्राम अंगवाली थाना पालाजोरी, बदरूद्दीन अंसारी ग्राम दौंदिया थाना सारवां, अफजल अंसारी उर्फ गुड्डू ग्राम रघुनाथपुर थाना खागा के नाम शामिल हैं।


