
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जैप-पांच परिसर स्थित एक दो मंजिला मकान के छत से गिरने से एक युवती की मौत हो गई है।

घटना के संबंध में परिवार के सदस्य ने बताया कि वह फोन पर छत पर किसी से बात कर रही थी। बात करने के क्रम में वह कब छत के किनारे पहुंच गई। उसे पता नहीं चला और उसी क्रम में छत से नीचे गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


