
BJP candidate list Jharkhand: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने 111 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

झारखंड में भाजपा ने इस लिस्ट में तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही धनबाद से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टिकट दिया है। चतरा से कालीचरण सिंह को टिकट मिला है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में दुमका से सुनील सोरेन को टिकट दिया था। बीजेपी ने दुमका से अपना उम्मीदवार बदल कर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।



