
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित तिवारी चौक के पास एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपने- आपको पुलिस का आदमी बताकर लगभग एक लाख की जेवरात की छिनतई कर ली। मामले को लेकर तिवारी चौक निवासी आशा रीता सेन सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि दिन के 11.30 बजे के आसपास अपने फ्लैट से सब्जी लाने चौक पर गयी थी। सब्जी लेकर वह वापस लौट रही थी उसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन नकाब पोश अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और अपने आपको एसपी का आदमी बताया। कहा कि एसपी साहब का आदेश है कि दो दिन तक कोई गहना पहनकर नहीं निकलेगा। सारा गहना खोल कर देने को कहा। उसने जब गहने देने से मना किया तो उनलोगों ने जबरन हाथ से दो सोने का अंगूठी और गले से एक चेन निकाल लिया उसके बाद उसके हाथ में एक कागज का पुड़िया थामा कर फरार हो गये।

नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


