
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के ठाढ़ीदुलमपुर रोड नंबर तीन में एक बाउंड्रीवॉल के अंदर सिरिस के पेड़ के सहारे फांसी पर लटका एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला द्वारा साड़ी के सहारे फांसी लगाया गया है।

शव को देखने से एसा प्रतित होता है कि एक दिन पूर्व ही फांसी लगायी गयी है। बताया जाता है कि गुरूवार को आसपास के रहने वाले लोगों की इस पर नजर पड़ी तो इसकी सूचना कुंडा पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारा।

पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं कुंडा पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है।


