
Deoghar: जिले के कुंडा थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी का स्कार्पियों को भी जब्त किया गया है। जेल गये आरोपी का नाम विनय यादव है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गावं का रहने वाला है।

बताते चलें कि इसे लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकोडीह निवासी दिलीप पोद्धार ने थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें विनय यादव सहित 10-12 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। कहा है कि वह अपनी जमीन की घेराबंदी मिस्त्री और मजदूर से करा रहा था। देर रात को विनय यादव अपने 10-12 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और बाउंड्री वॉल के अंदर बने करकट के छप्पर के तले सो रहे मजदूर और मिस्त्री के साथ मारपीट करने लगे और बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं पिस्टल के बट से भी मजदूर को मारा और कहा कि मालिक को कहना की एक लाख रूपये रंगदारी देना होगा नहीं तो अंजाम बुरा होगा।


