
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय साधु महथा की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।

उसके पिता चंद्रशेखर महथा ने महथा ने बताया कि उसके बेटे उसके दोस्त का सलौनाटांड मोहल्ला निवासी विशाल महथा के साथ सरस्वती पूजा के दौरान टोटो से बाजार जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान विशाल ने जाकर अपने भाई अभिषेक महथा को इस बारे में बताया था। उसके बाद अभिषेक महथा उनके उसके बेटा और लक्ष्मण महथा के साथ मारपीट किया गया था। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पिता का कहना है कि शुक्रवार की रात को उसका बेटा घर पर नहीं था। खाना खाने के लिए उसे वे लोग खोज रहे थे। इसी बीच मंगल तालाब के नजदीक बजरंग बली मंदिर के पास स्थित नीम के पेड़ के सटे दीवार से सटा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो वह घायल हालत में था। उसके इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस जगह पर किशोर मृत हालत में मिला वहां से कुछ ही दूरी पर उसका घर है।
पिता का आरोप है कि पूर्व के विवाद के कारण चार युवकों ने मिलकर उसके बेटा को बेरहमी से मारा जिस कारण उसकी मौत हो गई। उसने चार युवकों को वहां से भागते हुए देखने का दावा किया है। आरोपितों में से तीन नगर थाना क्षेत्र के और एक मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस सिलसिले में पुलिस को आवेदन दिया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चेहरे पर, आंख के पास, गर्दन पर, छाती, दाएं हाथ पर, सिर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं।


