
Deoghar: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में गंगा सप्तमी के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा बैद्यनाथ के मंदिर प्रांगण में महादेव के दर्शन पूजन के लिए उमड़ी भीड़ की आस्था, चिलचिलाती तेज धूप की तपिश पर भारी पड़ गयी।

भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ी कि फुट ओवर ब्रिज, शीघ्र दर्शनम कूपन के साथ साथ वीआईपीयों की कतार भी लम्बी नजर आई।इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण में विभिन्न धर्मिक अनुष्ठानों को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।

बाबा मंदिर प्रांगण में गुरुवार की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। शिवगंगा से स्न्नान कर श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से मन्दिर प्रांगण की ओर जाते देखा गया।
आज के विशेष दिन को लेकर मन्दिर के पुजारी प्रवीण ठाकुर ने बताया कि आज ही के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। आज के दिन गंगा स्न्नान और महादेव के पूजन का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा ऋषि जाह्नवी की जटाओं से बाहर निकली थीं। मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे।


