
Deoghar Crime News : देवघर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल कुछ कदर बढ़ा हुआ है कि घटना का विरोध किया तो मौत की घाट उतारने से नहीं चूकते हैं। ऐसी ही घटना को रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह अंजाम दिया गया।

जब अपराधियों ने को लूट के दौरान 81 वर्षीय वृद्ध महिला कमली देवी की चाकू मार कर हत्या कर दिया। घटना के संबंध में मृत वृद्ध महिला के पौत्र बीरबल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात घर के सभी सदस्य करीब 12 बजे खाना खाने के लिए दूसरे नए मकान में सोने के लिए चले गए।

सुबह जब बड़ी मां सोकर उठी। वह जब पुराने घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा में रस्सी बांधा हुआ पाया। जब कि घर के लोग मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर सोने गए थे। अनहोनी की आशंका होने पर पीछे के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया तो कमरे में रखा बक्सा खुला हुआ पाया और सामान बिखरा हुआ देखा।
इसकी जानकारी उन्होंने परिवार वालों को दी। परिवार के लोग घर में रखा अन्य सामान की खोजबीन करने लगे। उसी क्रम में दादी को नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया। उनका शरीर देखने पर कान के पास चाकू के निशान,आंख में चोट का निशान देखा गया।
उसी दौरान तक उनकी सांस चल रही थी। घायल बृद्धा को आनन-फानन में आटो से लेकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
वृद्ध महिला ने किया था विरोध, घर में थी अकेली
घटना के समय वृद्ध महिला अकेली थी। परिवार के अन्य सभी सदस्य पास ही में दूसरे मकान में सोने गए थे। घटनास्थल व शव की हालत को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध महिला ने अपराधियों का
विरोध किया होगा।
अपराधियों द्वारा वृद्ध महिला के कान से सोने की जेवरात, गले का हौसली लेने का विरोध की वजह से अपराधियों ने वृद्ध महिला का गला व कान के पास काट दिया। एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
साथ ही घर में रखा कांसा, पीतल बर्तन एवं बक्सा में रखा सोना ,चांदी लूट कर लिया। लूटी गई जेवरात व सामान की कीमत तीन से चार लाख रुपये आंकी जा रही है।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बंका पंचायत के मुखिया रंजीत प्रधान को दी। मुखिया ने रिखिया थाना की पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एएसआइ हेमलाल मरांडी, रविंद्र सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।


