
Deoghar: एक रिेटायर्ड बैंक कर्मी के पेंशन खाता से 1.35 लाख रूपये की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना इलाके पीपराडीह निवासी सरोज कुमार ने देवघर साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। उनका खाता देवघर यूनियन बैंक है। बताया जाता है कि बैंक कर्मी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने उन्हें झांसे में लेकर एनीडेक्स एप डाउनलोड कराया। उपरांत एप को खोलवा कर सारी जानकारी ले ली गयी और खाता से 1.35 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी।


