Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के रोहणी डढ़वा पुल के पास रविवार कि देर रात को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो व्यक्ति कि मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम विकास कुमार उम्र लगभग 35वर्ष साकिन बटिया चकाई और रमेश सिंह साकिन गंगरा थाना गिधौर जिला जमुई का रहने वाला है। वर्तमान मे देवघर मे किराये के मकान मे रहकर बारमसिया स्थित एक ट्रेक्टर शोरूम मे कार्य करता था.
तिलक समारोह से लौट रहा था

बताया जाता है कि दोनों रोहणी अपने मित्र के घर बाइक से रविवार को तिलक समरोह मे भाग लेने गया था। देर रात वापस लौट रहा था। उसी क्रम मे रोहणी डढ़वा पुल के पास सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
देर रात को स्थानीय लोगों ने घटना कि जानकारी जसीडीह पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और दोनों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



