
Deoghar: देवघर जिले के एक केट्रींग संचालक का फर्जी बैंक एकाउंट खोलकर उक्त खाते से 1.63 करोड़ रूपये का ट्रांजेक्शन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर जिले के जसीडीह थाना इलाके का रहने वाला केट्रींग संचालक ने साइबर थाना में शिकायत किया है।

सूत्रों की माने तो शिकायत मिलने के उपरांत साइबर पुलिस जांच में जुट गयी है। सूत्रों ने बताया कि केट्रींग संचालक को इसकी जानकारी तब मिली जब उन्हें आयाकर विभाग से 67 लाख रूपये फाइन सहित का नोटिस मिला। नोटिस मिलते ही उसके होश उड़ गये। बताया जाता है कि केट्रींग संचालक ने 2011 में आईसीआईसीआई बैंक में खाता खोलवाया था। उक्त खाते से उसने वर्ष 2013- 14 तक 10 से 15 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन किया था। उसके बाद से उक्त खाता में ट्रांजेक्शन करना बंद कर दिया था। इनकॉम टैक्स से नोटिस मिलने के बाद वह बैंक मेें खाते की जानकारी लेने पहुंचा।

सूत्रों ने बताया जब वह बैंक में खाते की जानकारी लिया तो पता चला की उसके नाम पर एक खाता खोला गया है जिसमें सारा डॉक्यूमेंट उसी का लगाया गया है जबकि उसमें मोबाइल नंबर दुसरे का पाया गया। खातेे में दिये गये मोबाइल नंबर का पता लगाया गया तो पता चला की वह नंबर नगर थाना इलाके के कॉलेज रोड के रहने वाले एक व्यक्ति का है।
बताते चलें कि इसी तरह के एक मामले में पूर्व में भी फर्जी वाड़ा करने वाले एक बैंक मैनेजर सहित एक अन्य को जेल भेजा गया था।


