
Deoghar: राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी से 8 दिनों तक झारखंड में रहेगी। 8 दिनों में लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी। जिसको लेकर आज देवघर के सर्किट हाउस में कॉंग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख , मंत्री आलमगीर आलम , विधयाक अम्बा प्रसाद, विधयाक इरफान अंसारी सहित कांग्रेस के अन्य सांसद, विधायक, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष की बैठक की गई।

बैठक में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड भ्रमण को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं मौके पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को झारखंड पहुंचेगी। जो पूरे 8 दिनों तक झारखंड भ्रमण करेगी। इस दौरान उनके रूट मैप को लेकर विचार विमर्श किया गया। हालांकि बाबा धाम में पूजा अर्चना को लेकर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की टीम भ्रमण कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच करने के बाद ही रूट बताया जा सकेगा। यह न्याय यात्रा झारखंड में 8 दिनों तक भ्रमण करेगी। लगभग 800 किलोमीटर की दूरी झारखंड में तय करनी है। पश्चिम बंगाल से होते हुए यह यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी। जिसको लेकर आज कांग्रेस के सभी वरीय अधिकारी, विधायक, सांसद के साथ बैठक की गई।


