
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने जसीडीह, सारवां, पत्थरड्डा एवं सारठ थाना इलाके से 9 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपियों के पास से मिले मोबाइल में देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के लिंक मिले हैं जिसकी साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।

गिरफ्तार सभी आरोपी फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने की बात कह उसे चालू करने के लिए सीरीज कॉल करते थे और कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करने का कार्य करते थे। इनके पास से 10 मोबाइल, 17 सिम पांच एटीएम बरामद किया गया है।

यह गए जेल
जेल गए साइबर आरोपियों में मुन्ना दास, रोहित दास ग्राम खेरवा थाना सारवां, पलटन पोद्दार साकिन ढोढोडुमर जितेंद्र ठाकुर साकिन फूलचुआं संजय महरा नयाखरना थाना सारठ, पंकज कुमार दास गोबरशाला, रंजीत कुमार घघरजोर थाना पथरड्डा, विकास कुमार दास, गौतम कुमार दास दोनों गोपीडीह थाना जसीडीह का रहने वाला है।


