
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गावं में फूड प्वाइजनिंग से तीन बच्चे और दो महिला गंभीर हो गए। सभी को आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के उपरांत सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

जिनका इलाज चल रहा है उनका नाम लजीना बीबी (60), अंजुम बीबी (30), दिलवाज (10), दिलशाद (07) और सफ़िदा खातून (04) के नाम शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार कि दोपहर को सभी लोग घर पर माड़ भात खाया था। शाम होते होते सभी को दस्त होने लगा। पहले गावं के ही झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन देर रात तक हालत में सुधार नहीं हुआ। सभी की स्थित गंभीर होता देख बुधवार को 10 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों का कहना है कि जिस माड़ भात को इन सबों ने खाया था शायद उसी में कुछ गिर पड़ गया होगा जिसको ध्यान नहीं दिया गया। इधर सभी इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


