Deoghar: ठेले पर बने चाट और गुपचुप खाने से देवघर के देवीपुर प्रखंड के बंगोड़ा, कटगरी, हुसैनाबाद सहित आसपास के गांव के बच्चे समेत 60 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिन्हें, देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
वहीं इसकी जानकारी होते ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और सभी बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात की।
मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ठेले खोमचे पर बेचने वाले को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह खराब खाना ना खिलाएं। वहीं, जिला प्रशासन भी इस पर संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। हालांकि देवघर को हमेशा इस तरह की चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि यह तीर्थ स्थल भी है और यहां हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसको लेकर किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा देवघर को अलर्ट मोड पर रहना चाहिए।