
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में जमीन विवाद मे हुए मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला ढाकोडीह निवासी धुधो देवी ने दर्ज कराया है। मारपीट करने का आरोप सचीन महतो, प्रमोद यादव, भूषण यादव, अरजी यादव को आरोपी बनाया है।

कहा है कि वह चापानल पर बर्तन साफ करने गयी थी। उसी दौरान उपरोक्त लोग लाठी- डंडा से लैस होकर वहां पहुंचे और कहने लगे कि मेरे जमीन पर बांस का घेरा क्यों दिया। उसपर उसने कहा कि आपका जमीन है तो अमीन से नापी करा लिजिये। इतने पर उनलोगों ने उस पर लाठी- डँडा से वार कर दिया।

इस घटना में उसका सिर फट गया। हो हल्ला सुनकर घर के लोग दौड़े और उसे बचाया। इधर कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


