spot_img
spot_img

Corona In Jharkhand: कोरोना के तीन मरीज मिले, एक देवघर, दो रांची से, जबकि एक की मौत

झारखंड राज्य में करोना के तीन मरीज मिले हैं। रांची में दो और देवघर जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Ranchi: झारखंड राज्य में करोना के तीन मरीज मिले हैं। रांची में दो और देवघर जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रांची में 24 साल के एक युवक और 51 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं एक देवघर के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों में लक्षण मिलने के बाद रांची रिम्स में सैंपल की जांच हुई थी। तीनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले भी 14 मार्च को रांची में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों मरीज एक ही परिवार के थे।

शनिवार को संक्रमण से 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक जमशेदपुर का रहने वाला था। वह कई बीमारियों से ग्रसित था। उसका टीएमएच हॉस्पिटल जमशेदपुर में इलाज चल रहा था।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!