
Deoghar: हसडिहा थाना क्षेत्र के पघवारा में डिपफ्रिजर ब्लास्ट होने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को परिजनों ने आनन फानन में देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने महिला का इलाज कर अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया।

परिजनों ने बताया कि गायत्री देवी अपने दुकान में कुछ काम कर रही थी उसी क्रम में अचानक डीपफ्रीजर ब्लास्ट कर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।


