नई दिल्लीः

अमूल दूध के दाम बढ़ाए गये हैं. दो रूपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है.

GCMMF Ltd. (अमूल) के मैनेजिंग डायरेक्टर R.S Sodhi ने सोमवार को घोषणा की है कि दूध के दामों में दो रुपये प्रति किलो का इजाफा होगा. दूध के दामों में हुई बढ़ोत्तरी 21 मई से लागू होने जा रही है.

अमूल के टोंड मिल्क का 500 एमएल का पैक, जो अबतक 21 रुपये में मिलता था. वह अब एक रुपये के इजाफे के साथ 22 रुपये में मिलेगा. वहीं, अमूल दूध का फुल क्रीम 500 एमएल का पैक अब 27 की जगह 28 रुपये का हो जाएगा.


