
Night landing at Deoghar airport: देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर बाधक सात ऊंचे भवनों को हटाने से जुड़े मामलों के निराकरण को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के द्वारा समिति का गठन किया गया है। अपर समाहर्ता के अगुवाई में गठित समिति द्वारा आज दिनांक 21 फरवरी को स्थल निरीक्षण किया गया।

समिति द्वारा एयरपोर् के समीप चिन्ह्ति कुल 07 मकानों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने, संदर्भित भवन के टूटने, हटाने वाले भाग को अविलम्ब Colour Coding अंकित किया गया, ताकि तत्संबंधी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा सके।

इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि चिन्ह्ति कुल 07 मकानों के हट जाने से देवघर एयरपोर्ट सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। साथ ही देवघर एयरपोर्ट से अन्य जगहों के लिए फ्लाइट के आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी और देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आसानी से पहुँच सकेंगे।
आज के निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता संजय दास, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित रहे।



