
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से 50 हजार नकद की छिनतई कर फरार हो गये। मामले को लेकर जिले के सोनारायठाढ़ी निवासी युनूस राजा ने नगर थाना मेंे शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित युनूस राजा ने बताया की वह उड़ीसा काम करता है। मंगलवार को ट्रेन से जसीडीह स्टेशन उतरा उसके बाद देवघर पहुंचा। देवघर स्थित एटीएम से 50 हजार निकालकर अपने बंडी में रखा था। उपरांत वह घर के लिये बस पकड़ने देवघर बस पड़ाव दिन के तीन बजे के आसपास पहुंचा।

वहीं एक दुकान में चाय पीने लगा तभी एक युवक उससे आकर उलझ गया। देखते – देखते दो और युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर दिया और बंडी के पॉकेट में रख 50 हजार रूपये निकालकर फरार हो गये।
इधर नगर पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी है।


